V.S Awasthi

Add To collaction

प्रेम के रंग अनोखे

प्रेम के रंग अनोखे
**************,
तेरे रंग में भरा है तेरा प्यार श्याम तूने ऐसो रंग डारो।
अनोखा तेरा है श्याम प्यार तूने मोहे कैसो रंग डालो।।
मेरी चुनरी से छूटे ना दाग श्याम तूने ऐसो रंग डारो।
मेरे दिल की है बुझ गई आग श्याम तूने ऐसो रंग डारो।।
ब्रज में सब गांवन लागे फाग श्याम तूने ऐसो रंग डारो।
पिचकारी से निकले फुहार श्याम तूने ऐसो रंग डारो।।
सब गोपी खड़ी हैं तेरे द्वार श्याम तूने ऐसो रंग डारो।
सब के दिल में बढ़ा गयो प्यार श्याम तूने ऐसो रंग डारो।।
उठे बंशी की जैसी पुकार श्याम तूने ऐसो रंग डारो।
राधा भी करें मनुहार श्याम तूने ऐसो रंग डारो।।
सुरभित चली है बयार श्याम तूने ऐसो रंग डारो।
गगन से भी रंगों की फुहार श्याम तूने ऐसो रंग डारो।।

स्वरचित:- विद्या शंकर अवस्थी पथिक कल्यानपुर कानपुर

   21
4 Comments

Gunjan Kamal

10-Jul-2023 12:09 PM

👏👌

Reply

Suryansh

10-Jul-2023 07:21 AM

खूबसूरत भाव

Reply

Varsha_Upadhyay

09-Jul-2023 10:58 PM

बहुत खूब

Reply